
रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद तड़प-तड़प के हुई छात्रा की मौत
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक छात्रा की मौत के बाद कॉलेज में रैगिंग और यौन उत्पीड़न का खौफनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि तीन सीनियर छात्राओं की प्रताड़ना और एक प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से उनकी बेटी गहरे सदमे में चली गई थी। लंबे इलाज के बाद 19 वर्षीय छात्रा ने दम तोड़ दिया।






