📱Download Our App
मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम, बस और शराब दुकान पर पथराव

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम, बस और शराब दुकान पर पथराव

खरगोन के बिस्टान नाके पर शनिवार को एक पुरानी सड़क दुर्घटना के मुआवजे की मांग को लेकर आदिवासी समाज का हिंसक प्रदर्शन हो गया। 15 लाख रुपये की मांग कर रही भीड़ ने हाईवे जाम कर बस और शराब दुकान पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

फरीदपुर के ‘प्रोफेसर’ विधायक का निधन

फरीदपुर के ‘प्रोफेसर’ विधायक का निधन

बरेली की फरीदपुर सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बरेली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान

उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। सीहोर निवासी संजना यादव चलती ट्रेन में चढ़ते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस गईं। वहां तैनात RPF हेड कॉन्स्टेबल रामाश्रे पाल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फुर्ती से महिला को बाहर खींच लिया। मामूली चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद महिला सुरक्षित अपने घर रवाना हो गई।

Breaking: गुरुग्राम के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!

Breaking: गुरुग्राम के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!

गुरुग्राम के प्रताप नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर मां की मूर्ति से गहने और दानपात्र साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन घटना से स्थानीय भक्तों में भारी नाराजगी है।

News Source: आज तक
हैदराबाद में बच्चों के सामने ही मां ने की आत्महत्या!

हैदराबाद में बच्चों के सामने ही मां ने की आत्महत्या!

हैदराबाद के टैंक बंड पर एक महिला ने अपने मासूम बच्चों के सामने झील में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपना मोबाइल बच्चों को थमाया और फिर मौत की छलांग लगा दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और घरेलू विवाद या मानसिक तनाव के एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

News Source: आज तक
कोच्चि में भीषण सड़क हादसा: ससुर की मौके पर मौत

कोच्चि में भीषण सड़क हादसा: ससुर की मौके पर मौत

कोच्चि में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग ससुर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनका दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है ।

News Source: आज तक
युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या, सरपंच पर हत्या का आरोप

युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या, सरपंच पर हत्या का आरोप

पंजाब के धर्मकोट में एक युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी। गांव भिंडर निवासी उमरसीर सिंह जब ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गाड़ी में आए हमलावरों ने उन पर 15-16 गोलियों से फायरिंग कर दी। इस वारदात से परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर धरना दिया और गांव के सरपंच पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

मैराथन रेस के बाद छात्रा की मौत, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

मैराथन रेस के बाद छात्रा की मौत, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

वलसाड़ में एक निजी स्कूल में मैराथन की रेस का आयोजन किया गया था। रेस पूरी करने के बाद 15 साल की रोशनी की अचनाक तबियत खराब हो गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया झा डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

BREAKING : 53 वर्षीय पति-पत्नी को झोपड़ी में जलाया जिंदा

BREAKING : 53 वर्षीय पति-पत्नी को झोपड़ी में जलाया जिंदा

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे एक प्रेमी जोड़े को जिंदा जला दिया गया। 53 वर्षीय किसान शक्तिवेल और उनकी पत्नी अमृतम पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे। कातिलों ने झोपड़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर आग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: न्यूज़ 18
रिटायर होकर गांव लौटे जवान कुंवरसिंह जमरे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रिटायर होकर गांव लौटे जवान कुंवरसिंह जमरे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

देश की सेवा कर रिटायर हुए आर्मी जवान कुंवरसिंह जमरे का खरगोन जिले के भीकनगांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगो ने ढोल-नगाड़ों, फूलों की बारिश और देशभक्ति के नारों के साथ कुंवरसिंह का स्वागत किया। अपनी लंबी सेवा के बाद घर लौटे जवान को देख हर ग्रामीण की आंखें नम गई। 

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें