📱Download Our App
‘अब अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला’, ट्रंप का बड़ा ऐलान

‘अब अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला’, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वेनेजुएला पर हमला और फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रम्प ने अपनी प्रेसकोनफ़्रेंस में घोषणा की है की अब वेनेजुएला पर अब हमारा क़ब्ज़ा है और अब जब तक वेनेजुएला की सत्ता सुरक्षित हाथों में नहीं चली जाती इसपर अमेरिका का ही चलाएगा ।

संक्रमित पत्तागोभी खाने से 18 साल के छात्र की चली गई जान

संक्रमित पत्तागोभी खाने से 18 साल के छात्र की चली गई जान

पत्तागोभी में पाया जाने वाला टेपवर्म (फीताकृमि) कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खौफनाक मामला सामने आया है। एक 18 साल के छात्र ने संक्रमित सब्जी खा ली, जिससे कीड़ा उसके दिमाग तक पहुँच गया और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि हरी सब्जियों को हमेशा अच्छी तरह उबालकर और साफ करके ही खाएं।

गोरखपुर में ‘स्पेशल 36’ गैंग वाली महिलाओं की टोली गिरफ्तार

गोरखपुर में ‘स्पेशल 36’ गैंग वाली महिलाओं की टोली गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने शातिर महिला लुटेरों के एक बड़े गिरोह को दबोच लिया है, जिसे ‘स्पेशल 36’ कहा जा रहा है। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पलक झपकते ही लोगों का कीमती सामान और गहने साफ कर देती थीं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद कर गैंग के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के जवान पर बदमाशों का हमला, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली पुलिस के जवान पर बदमाशों का हमला, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में नए साल की सुबह एक सिपाही को बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। ड्यूटी से लौटे सिपाही मनीष कुमार ने जब कुछ युवकों को गार्ड से झगड़ने से मना किया, तो आरोपियों ने उन पर ही हमला कर दिया। लात-घूंसों से हुई इस पिटाई में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।

हैवानियत की हदें पार: सास ने बहू का सिर काटकर नदी में फेंका

हैवानियत की हदें पार: सास ने बहू का सिर काटकर नदी में फेंका

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक सास ने अपनी ही बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने न सिर्फ बहू का सिर धड़ से अलग किया, बल्कि शरीर के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और कत्ल के पीछे की वजह आपसी झगड़ा और नफरत बताई जा रही है।

ब्रेकिंग: वाराणसी में नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा, युवक की ली जान

ब्रेकिंग: वाराणसी में नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा, युवक की ली जान

वाराणसी में सुधार के नाम पर चल रहे नशा मुक्ति केंद्र की खौफनाक हकीकत सामने आई है। यहाँ भर्ती एक होनहार युवक की संदिग्ध हालात में जान चली गई, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए संचालक समेत तीन लोगों को दबोच लिया है। बिना नियमों के चल रहे ऐसे सेंटर अब युवाओं की जिंदगी निगल रहे हैं।

News Source: पत्रिका
क्या है अमेरिका की ‘डेल्टा फोर्स, जिसने राष्ट्रपति मादुरो को दबोचा?

क्या है अमेरिका की ‘डेल्टा फोर्स, जिसने राष्ट्रपति मादुरो को दबोचा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के अनुसार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की सबसे खतरनाक ‘डेल्टा फोर्स’ ने हिरासत में ले लिया है। यह वही यूनिट है जिसने बगदादी का खात्मा किया था। अपनी कठिन ट्रेनिंग और गोपनीयता के लिए मशहूर यह फोर्स दुनिया भर में हाई-प्रोफाइल मिशनों को अंजाम देती है। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में इस एलिट फोर्स की चर्चा तेज हो गई है।

प्रॉपर्टी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत से सनसनी!

प्रॉपर्टी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत से सनसनी!

दिल्ली के नरेला इलाके के घोघा गांव में जमीन के पुराने विवाद में जमकर गोलियां चलीं। इस खूनी खेल में एक शख्स की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

News Source: आज तक
BREAKING : स्कॉर्पियो में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या

BREAKING : स्कॉर्पियो में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर के भेड़ाघाट में आज दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने स्कॉर्पियो में सो रहे 28 वर्षीय अभिषेक साहू को खींचकर बाहर निकाला और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब अभिषेक की गाड़ी खराब थी और वह मैकेनिक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
ऑफिस का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड के साथ ऐश कर रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकडा

ऑफिस का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड के साथ ऐश कर रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकडा

गाजियाबाद की एक शिक्षिका ने नैनीताल में अपने पति की बेवफाई का पर्दाफाश कर दिया। पति ‘ऑफिस काम’ का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मना रहा था। पत्नी ने जब बीच सड़क कार रोकी, तो पति ने उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। लोगों ने पीछा कर महिला की जान बचाई और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: नवभारत
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें