इंदौर पुलिस ने लगाया चाइनीज मांजे पर कड़ा प्रतिबंध
मकर सक्रांति आते ही लोगो के बीच ‘पतंग’ का क्रेज काफी बढ़ जाता है, लेकिन ये क्रेज कई लोगो की जान लेकर भी चला जाता है। अक्सर लोग पतंग के लिए चाइनीज मांजे का इस्तेमाल करते है, लेकिन इंदौर में विजय नगर पुलिस द्वारा चाइनीज मांजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंदौर पुलिस ने चाइनीज मांजे से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।






