📱Download Our App
दिल्ली मेट्रो क्वार्टर में लगी भीषण आग, परिवार के तीन लोगो की मौत

दिल्ली मेट्रो क्वार्टर में लगी भीषण आग, परिवार के तीन लोगो की मौत

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर में एक भीषण आग ने काफी हड़कंप मचा दी। दरसक आदर्श नगर में मेट्रो स्टाफ क्वार्टर की पांचवी इमारत पर बिहषण आग लग गई जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और 10 साल की मासूम बच्ची शामिल थी। फायर बिगेट की छह गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया।

News Source: जागरण
MP : आज होगी ई-कैबिनेट बैठक, मंत्रियो को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

MP : आज होगी ई-कैबिनेट बैठक, मंत्रियो को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा साल 2026 की पहली ई-कैबिनेट बैठक आज से शुरू होने वाली है। इस बैठक में सभी मंत्रियो को टेबलेट देकर डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में जल संसाधन और 15वे वित्त आयोग की योजना को मंजूरी दी जाएगी। सरकार द्वारा अब 1960 से अब तक की सभी कैबिनेट बैठक को ऑनलाइन और डिजिटल कर दिया है।

नर्मदापुरम : आज इन इलाक़ों में 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कटेगी बिजली

नर्मदापुरम : आज इन इलाक़ों में 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कटेगी बिजली

दिनांक : 06 जनवरी (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे )
आज साई हेवन सिटी, साई ग्रीन सिटी, हिल व्यू होम, साई सिटी, मारूती नगर, डबल फाटक, सीयाराम नगर, रेवा सिटी, ग्लोबल पार्क, ग्लोबल लेक, विनायक रेसिडेंसी, रेवा ब्लू, साई दर्शन, साई किरण, पिंक एवेन्यू, फेफरताल, हरदा बाईपास पर बिजली कटौती होगी। नागरिक आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें।।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
राजस्थान में ठंड का कहर, इन जिलों में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां

राजस्थान में ठंड का कहर, इन जिलों में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां

राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। श्रीगंगानगर में 5वीं तक 12 जनवरी तक और हनुमानगढ़ में 8वीं तक 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बूंदी में भी दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

News Source: पत्रिका
राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 15वीं बार मिली 40 दिन की पैरोल

राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 15वीं बार मिली 40 दिन की पैरोल

गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अब तक 15 बार जेल से बाहर आ चुका है। इस बार वह बागपत के बजाय सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में अपना समय बिताएगा। बार-बार मिलती पैरोल पर कई संगठनों ने विरोध जताया है, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के तहत उसे फिर राहत मिल गई है।

News Source: पत्रिका
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर : युवक ने की अपनी माँ और भाई-बहन की हत्या

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर : युवक ने की अपनी माँ और भाई-बहन की हत्या

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 25 वर्षीय युवक ने अपनी ही माँ, बहन और छोटे भाई की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पैसों की तंगी और आर्थिक परेशानी की वजह से यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश में एक और शर्मनाक घटना, हिंदू महिला का रेप कर काटे बाल

बांग्लादेश में एक और शर्मनाक घटना, हिंदू महिला का रेप कर काटे बाल

बांग्लादेश से एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे दो लोगो ने एक हिंदू विधवा महिला महिला के साथ रेप किया और पैसे न देने पर उसे पेड़ से बांधकर बाल काट दिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पुलिस ने महिला का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News Source: न्यूज़ 24
बिना सिग्नल ट्रेन लेकर चल दिया लोको पायलट, कई यात्री घायल

बिना सिग्नल ट्रेन लेकर चल दिया लोको पायलट, कई यात्री घायल

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट की बड़ी लापरवाही ने स्टेशन अधीक्षक की अनुमति के बिना ही समय से पहले ट्रेन चला दी, जिससे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई और कई यात्री गिरकर घायल हो गए। रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लोको पायलट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मणिपुर में शक्तिशाली IED धमाका, समुदाय के कई लोग घायल

मणिपुर में शक्तिशाली IED धमाका, समुदाय के कई लोग घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए शक्तिशाली IED धमाकों ने राज्य को बड़ा झटका दिया है। इस हमले में मेइतेई समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं, जिससे घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी डर और गुस्सा देखा है।

SIR को लेकर मचा बवाल, इन दो हस्तियों को चुनाव आयोग का नोटिस

SIR को लेकर मचा बवाल, इन दो हस्तियों को चुनाव आयोग का नोटिस

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर काफी विवाद चल रहा है। फिहलाल ड्राफ्ट लिस्ट में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सांसद देव सहित कई बड़ी हस्तियों को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है। वही सीएम ममता बनर्जी ने इस प्रक्रिया को रोकने के लिए मांग की है। वही विपक्ष पार्टियों ने इसे फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश बताया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें