📱Download Our App
ONGC के गैस कुएं में भयंकर धमाका, इलाके में मची भगदड़

ONGC के गैस कुएं में भयंकर धमाका, इलाके में मची भगदड़

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक भीषण धमाका हुआ है जिसने पुरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। ONGC के गैस कुएं में भीषण धमाके के बाद लगने वाली आग आज भी जारी है। आग की अधिक लपटों और घने काळा धुंए से आसपास के सभी इलाको में डर का माहौल बन गया है। हालाँकि इस हादसे से अभी कोई भी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थति गंभीर है।

News Source: जागरण
बांग्लादेश में एक और हिन्दू की सरेआम हत्या, 18 दिन में 6 हिन्दुओ की मौत

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की सरेआम हत्या, 18 दिन में 6 हिन्दुओ की मौत

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन का सिलसिला अभी भी जारी है जिसमे हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 18 दिनों में ही छह हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिनमें व्यापारी, पत्रकार और कर्मचारी शामिल हैं। हाल ही में बांग्लादेश के जेस्सोर में बर्फ फैक्ट्री के मालिक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

News Source: जागरण
बड़वाह : पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बड़वाह : पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बड़वाह के महेश्वर रोड के पास एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटका देखा गया जिससे पुरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह सफेद जींस व जैकेट पहने हुआ था। आसपास के लोगो ने पेड़ पर लटके आदमी को देख पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौत के आंकड़े बढ़ने से हड़कंप, 11 जनवरी को इंदौर आ सकते राहुल गाँधी

मौत के आंकड़े बढ़ने से हड़कंप, 11 जनवरी को इंदौर आ सकते राहुल गाँधी

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे इलाके में मातम मचा है। इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने 11 जनवरी को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है, जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा है।

News Source: पत्रिका
दिल्ली : 69 गोलियां चलाने वाले आरोपियों का एनकाउंटर

दिल्ली : 69 गोलियां चलाने वाले आरोपियों का एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस ने उन दो बदमाशों को दबोच लिया है, जिन्होंने आया नगर में 69 गोलियां चलाकर रतन लोहिया की हत्या की थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात पुरानी रंजिश और बदले की आग का नतीजा थी। दो साल से चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में पहले भी एक हत्या हो चुकी है।

News Source: नवभारत
बेटे ने अपने ही पिता, बहन और भांजी की बेहरहमी से हत्या

बेटे ने अपने ही पिता, बहन और भांजी की बेहरहमी से हत्या

प्रयागराज के लोकपुर बिसानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहाँ जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। पिता द्वारा 4 बीघा जमीन छोटे भाई के नाम करने से नाराज मुकेश पटेल ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता, बहन और 14 वर्षीय भांजी की बेरहमी से हत्या कर दी।

MP : शिवपुरी दौरे पर चोटिल हुए महाआर्यमन सिंधिया

MP : शिवपुरी दौरे पर चोटिल हुए महाआर्यमन सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे में उन्हें मामूली सी चोट आ गई। दरअसल रोड शो के दौरान गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से उनके सीने में चोट आई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। अपने इस पहले दौरे पर उन्होंने महिला क्रिकेटरों का उत्साह बढ़ाया और एक खास मास्टर प्लान भी साझा किया।

UP : आज होगी SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ नाम हटाए

UP : आज होगी SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ नाम हटाए

यूपी में मतदाता लिस्ट के SIR के बाद आज ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार सामने आया है की प्रदेश में कबीर 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम काट दिए है। इस वोटर्स में मृतक, लापता और स्थानांतरित लोग शामिल हैं। 12 लाख नाम तो सिर्फ लखनऊ में हटाए गए है। आपका नाम भी इस लिस्ट में नहीं है तो आप ऑनलाइन 27 फ़रवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते है।

JNU में मोदी-शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

JNU में मोदी-शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानि JNU में एक बार फिर हिंसक विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली दंगे के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद JNU छात्रों के एक गुट ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की। जिससे बीजेपी नेताओं ने इसे ‘देशविरोधी’ मानसिकता बताया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुद्वारे की गद्दी को लेकर दो पक्षों में मुठभेड़, कई लोग घायल

गुरुद्वारे की गद्दी को लेकर दो पक्षों में मुठभेड़, कई लोग घायल

महाराष्ट्र के धुले गांव में गुरुद्वारे की गद्दी को लेकर दो गुटों में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें जमकर पथराव और लाठी चली। विवाद पूर्व प्रमुख की हत्या और कब्जे के आरोपों से जुड़ा है। हंगामे के दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबा रणवीर सिंह समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर स्थिति पर काबू पा लिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें