📱Download Our App
गोरखपुर-LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, यात्रियों में मची भगदड़

गोरखपुर-LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, यात्रियों में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर बम धमकी की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। दरअसल गोरखपुर से मुंबई जा रही कशी एक्सप्रेस ट्रैन में बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरी ट्रेन खाली करा ली गई। एसपी समेत भारी पुलिस बल और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचकर हर बोगी की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ट्रक ने पिकअप को मारी जोरधार टक्कर, तीन लोगो की मौत

ट्रक ने पिकअप को मारी जोरधार टक्कर, तीन लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांगेर घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा यह है की एनएच-30 पर ब्रेक फेल होने के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पिकअप को भयानक टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया।

अयोध्या जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्राले में घुसी, तीन लोगो की मौत

अयोध्या जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्राले में घुसी, तीन लोगो की मौत

उज्जैन के देवास रोड पर आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमे तीन लोगो की मौत हो गई है। हादसा पाइप से भरे एक ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से तेज रफ़्तार तीर्थयात्रियो से भरी गाड़ी ट्राले में घुस गई। टक्कर इतनी जोरधार थी की तीन युवक की मौके पर मौत हो गई। वही एक बच्चे समेत पांच लोग घायल है।

News Source: जागरण
रूसी तेल पर रिलायंस का बड़ा खंडन, शेयरों में 5% की भारी गिरावट

रूसी तेल पर रिलायंस का बड़ा खंडन, शेयरों में 5% की भारी गिरावट

भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी से कच्चे तेल खरीदने से साफ़ इंकार कर दिया है। ट्रंप की इस नाराजगी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सफाई दी है कि उसने पिछले तीन हफ्तों से रूस से तेल नहीं खरीदा है। इसी के चलते आज रिलायंस के शेयरों में 5% की भारी गिरावट आई, जिससे कंपनी को एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

बस और बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवक के उड़े खरपच्चे

बस और बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवक के उड़े खरपच्चे

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसे ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बुलढाणा-छत्रपति हाइवे पर एक तेज रफ़्तार बाइक और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लड़को की मौके पर ही मौत हो गई। तीनो मृतकों की उम्र 20 साल से कम बताई गई है। इस हादसे के बाद हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

BREAKING : पत्नी और बच्चे के सामने पिता की सरेआम हत्या

BREAKING : पत्नी और बच्चे के सामने पिता की सरेआम हत्या

पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने अमन शुक्ला की उनकी पत्नी और बच्चे के सामने ही गोलियां मारकर हत्या कर दी। अमन अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी पार्क के पास उन पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक अमन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद भड़की हिंसा, भारत-नेपाल बॉर्डर सील

मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद भड़की हिंसा, भारत-नेपाल बॉर्डर सील

भारत का पड़ोसी देश नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद हिंसा भड़क गई है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बीरगंज में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सुरक्षा के लिहाज से भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है।

News Source: जागरण
BREAKING : कांग्रेस की नेता सोनिया गाँधी अस्पताल में भर्ती

BREAKING : कांग्रेस की नेता सोनिया गाँधी अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसके के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है की बढ़ते प्रदूषण और ठंड की वजह से उन्हें ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। उन्हें एक-दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बीजेपी अध्यक्ष पर रितेश देशमुख का पलटवार

बीजेपी अध्यक्ष पर रितेश देशमुख का पलटवार

महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के लातूर से विलासराव देशमुख की यादें ‘मिटाने’ वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। इस बयान पर विलासराव के बेटे अमित और रितेश देशमुख ने कड़ा जवाब दिया है। रितेश का कहना है की लोगों के लिए काम करने वालों का नाम मन में अंकित होता है, जिसे कोई नहीं मिटा सकता।

बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत

बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत

खरगोन के ग्राम पानवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे बाइक सवार गणेश की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि गणेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खलटांका पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाकर ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर हिरासत में है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें