📱Download Our App
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, 31मंत्रियों को बांटे टैबलेट

सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, 31मंत्रियों को बांटे टैबलेट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासन को डिजिटल बनाने के लिए अपनी ई-कैबिनेट बैठक में सभी 31 मंत्रियो को टैबलेट भेट किये है। सरकार द्वारा इस ई-कैबिनेट बैठक का मकसद सभी मंत्रियो को पूरी तरह डिजिटल बनान और समय की बचत करना है। सरकार के इस फैसले से अब सभी मंत्री एक क्लिक पर एजेंडा और 1960 तक की पुराने फेसलो को देख सकेंगे।

MP : अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल समेत 3 घायल

MP : अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल समेत 3 घायल

मध्यप्रदेश के श्योपुर में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। मशावनी गांव के पास करीब 500 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने पहुंची टीम पर पथराव किया गया, जिसमें एक वनपाल सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। हमलावरों ने गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।पुलिस मामले की जांच कर रही है और वनकर्मियों ने सुरक्षा की मांग की है।

यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगो की मौत

यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगो की मौत

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर रफ्तार के कहर ने दो परिवारों चिराग भुजा दिए हैं। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

जंगली हाथियों का आतंक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

जंगली हाथियों का आतंक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

झारखंड के नोवामुंडी और आसपास के इलाकों में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहाँ जंगली हाथी के आतंक से हड़कंप मचा है। 6 जनवरी की रात बाबरिया गांव में हाथी ने सोते हुए परिवार पर हमला कर पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों को मार डाला। बीते एक हफ्ते में हाथी ने अलग-अलग गांवों में करीब 15 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।

News Source: जागरण
दिल्ली : फैज-ए-इलाही मस्जिद पर चला बुलडोजर, 5 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली : फैज-ए-इलाही मस्जिद पर चला बुलडोजर, 5 पुलिसकर्मी घायल

भारत की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हाई कोर्ट के आदेश पर MCD ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इस अतिक्रमण के लिए MCD द्वारा 17 बुलडोजर तैनात किए है। इस कार्रवाई के बाद कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिए, जिससे लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गई जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

News Source: जागरण
T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, देखें टीम

T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, देखें टीम

T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है – मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमेन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

बांग्लादेश की वेन्यू शिफ्ट मांग पर ICC ने लिया फ़ैसला, देखें

बांग्लादेश की वेन्यू शिफ्ट मांग पर ICC ने लिया फ़ैसला, देखें

मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC अध्यक्ष जय शाह और अधिकारियों ने BCB से बात की। ICC ने साफ कहा कि वेन्यू नहीं बदले जाएंगे, बांग्लादेश को भारत में खेलना होगा वरना पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे ।

बुलंदशहर ब्रेकिंग : RLD नेता के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर ब्रेकिंग : RLD नेता के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर के नीमखेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल दो पक्षों में आम के बाग की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में RLD नेता के भतीजे सुफ़ियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हिंसक झड़प में सुफ़ियान का बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर लाइसेंसी पिस्टल छीनने का भी आरोप लगाया है।

जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाया हड़कंप, 4 लोग घायल

जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाया हड़कंप, 4 लोग घायल

जापान का शिमाने प्रांत आज सुबह 6.4 तीव्रता के भयंकर भूकंप से दहल उठा है। जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप के कारण लोग डर के मारे अपने घर से बाहर निकल आए। इस भूकंप के कारण मात्सुए शहर में कम से कम 4 लोग घायल हो गए है। गनीमत रही कीभूकंप से किसी का भारी नुकसान और मौत नहीं हुई है।

दिल्ली : मामूली से विवाद में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली : मामूली से विवाद में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

आए दिन आपको कुछ न कुछ विवाद की खबर सुनने को मिलती है, ऐसे ही दिल्ली के त्रिलोकपुरी में इंस्टाग्राम कमेंट के मामूली विवाद में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आई है। 17 साल के छात्र ने आरोपी की फोटो पर “तू तो मेरा छोटा भाई है” लिख दिया था, जिससे नाराज होकर छह नाबालिगों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें