📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन

ब्रेकिंग न्यूज़ : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन

मेटल किंग के नाम से मशहूर और वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे और उद्योगपति अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी 2026 को अमेरिका के माउंट साइनाई अस्पताल निधन हो गया । उनकी उम्र केवल 49 साल थी। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे।

दवा कंपनी के MR की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

दवा कंपनी के MR की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे 25 वर्षीय एमआर राहुल चौधरी की मौत हो गई। राहुल लांजी काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी खुड़सोड़ी चौक के पास एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल बिरसा के टिंगाटोला के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से दवा कंपनी में कार्यरत थे।

खेलते समय हुआ बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से बच्चे की मौत

खेलते समय हुआ बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे पुरे गांव में मातम पसरा है। दरअसल 4 साल के मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मानिकपुर क्षेत्र में प्रशांत अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए कुएं में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

BSNL ऑफिस के सिस्टम रूम में लगी भीषण आग

BSNL ऑफिस के सिस्टम रूम में लगी भीषण आग

राजस्थान के भरतपुर में BSNL कार्यालय के सिस्टम रूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे मोबाइल नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई हैं। दमकल की गाड़ियों के देरी से पहुंचने और कार्यालय के सुरक्षा उपकरणों के फेल होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अमेरिका को मिली रूस-चीन से महायुद्ध की खुली चेतावनी

अमेरिका को मिली रूस-चीन से महायुद्ध की खुली चेतावनी

वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर अमेरिकी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने दुनिया को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। अमेरिका का दावा है कि यह हमला ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ है, जबकि रूस और चीन इसे संप्रभुता पर हमला बताकर मादुरो सरकार के समर्थन में उतर आए हैं। उत्तर कोरिया ने भी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है।

News Source: पत्रिका
MP : कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों में तीन दिनों की छुट्टी घोषित

MP : कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों में तीन दिनों की छुट्टी घोषित

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर द्वारा कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 से 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि शिक्षक स्कूल आते रहेंगे।

मस्जिद के पास हिंसा में फँसे सपा सांसद, मोहिबुल्लाह नदवी की तस्वीर आई सामने

मस्जिद के पास हिंसा में फँसे सपा सांसद, मोहिबुल्लाह नदवी की तस्वीर आई सामने

दिल्ली के तर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी हड़कंप मच गया जिसके बीच पथराव भी शुरू हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है, जिसके चलते 5 लोग गिरफ्तार कर लिए है। इस मामले में यूपी के रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम भी सामने आया है। दरअसल उनके मौके पर मौजूद होने की तस्वीर सामने आई है।

बड़वाह : चाइनीज मांजे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, SDM से की बैन करने की मांग

बड़वाह : चाइनीज मांजे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, SDM से की बैन करने की मांग

मकर सक्रांति आते ही सभी जगह चाइनीज मांजे की मांग काफी बढ़ जाती है, लेकिन खरगोन के बड़वाह में चाइनीज मांजे के खिलाफ युवाओ ने मोर्चा खोल दिया है। समग्र युवा फाउंडेशन के सभी सदस्य ने SDM को ज्ञापन देकर इनकी बिक्री पर बैन लगवा दी है और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है की यह चाइनीज मांजा इंसानो और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो साल की बच्ची जिंदा जली

UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो साल की बच्ची जिंदा जली

उत्तर प्रदेश के इटवा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पुरे परिवार में हड़कंप मचा दी है। दरअसल इटवा में शार्ट सर्किट की वजह से एक मासूम दो साल की बच्ची जिंदा जल गई जिससे उस बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जब हुआ जब उस बच्ची की माँ छत पर काम रही थी, तभी अचानक कमरे में आग लग गई और बच्ची बिस्तर पर लेटी जिंदा जल गई।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कल 06 जनवरी मंगवार को सात महिलाओं सहित कुल 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इस दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इन नक्सलियों में से 13 पर कुल 65 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों में डिप्टी कमांडर लाली उर्फ मुचाकी आयते 10 भी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें