
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय युवक की मौत
जयसिंहनगर के ढोलर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 40 साल के जगेश्वर अहिरवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।






