
हरियाणा : 3000 रुपये के लिए पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट
हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शॉपिंग के लिए 3 हजार रुपये न देने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेहरहमी से हत्या कर दी। पति रामकिशन जब ड्यूटी से लौटकर घर आया और सो रहा था, जब पत्नी सरिता ने अपने प्रेमी के साथ पति का मुँह दबाकर उसकी जान ले ली।







