
रीवा : प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
रीवा के पोखरी टोला में प्रॉपर्टी डीलर अनुज दुबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चौकाने वाली बात यह है कि युवक की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के समय वह अपनी पत्नी और बहन के साथ घर पर ही था। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।







