📱Download Our App
रतलाम : अवैध नल कनेक्शन पर खूनी संघर्ष, 5 लोगों पर चाकू से हमला

रतलाम : अवैध नल कनेक्शन पर खूनी संघर्ष, 5 लोगों पर चाकू से हमला

रतलाम के सुभाष नगर में अवैध नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एक ठेकेदार और उनके स्टाफ पर जानलेवा हमला हुआ। सर्विस रोड निर्माण के दौरान पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन न ले पाने पर आरोपी मलंग शाह ने 76 वर्षीय बुजुर्ग ठेकेदार सुभाष ठक्कर पर चाकू तान दिया। उन्हें बचाने आए चौकीदार और उनके तीन बेटों पर भी आरोपी ने चाकू से वार किए।

मोटर मार्केट में खड़ी कार में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

मोटर मार्केट में खड़ी कार में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में एक स्विफ्ट कार के भीतर 35 वर्षीय संतलाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला संतलाल ढाबे पर काम करता था और शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि कड़ाके की ठंड और अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी जान गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: जागरण
तुर्कमान गेट पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, 13 जनवरी को होगी सुनवाई

तुर्कमान गेट पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, 13 जनवरी को होगी सुनवाई

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है। इस हिंसा में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ताजा स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है।

Indore : फिर ‘लव जिहाद’ का मामला, आरोपी पर धर्म परिवर्तन का केस दर्ज

Indore : फिर ‘लव जिहाद’ का मामला, आरोपी पर धर्म परिवर्तन का केस दर्ज

इंदौर के तिलक नगर में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है, जहां बरेली की एक युवती ने सलमान नामक युवक पर धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर ‘आकाश’ बनकर दोस्ती करने वाले आरोपी ने पहचान छुपाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। बजरंग दल की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

कांग्रेस के विधायक गिरफ्तार, किसानों के KCC लोन के पैसे हड़पने का आरोप

कांग्रेस के विधायक गिरफ्तार, किसानों के KCC लोन के पैसे हड़पने का आरोप

छत्तीसगढ़ के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि जिला सहकारी समिति के प्रबंधक रहते हुए उन्होंने केसीसी लोन के नाम पर एक किसान के 42 लाख रुपये हड़प लिए है। रामकुमार शर्मा की शिकायत पर हुई जांच और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

भोपाल : छात्रा प्रिया की मौत का राज गहराया, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल : छात्रा प्रिया की मौत का राज गहराया, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में कॉलेज छात्रा प्रिया की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रिया की मौत ब्रेन हेमरेज और शरीर पर आई चोटों की वजह से हुई है। पुलिस को शक है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना के समय प्रिया अपने दोस्त कपिल के साथ थी, जो उसे अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया।

नर्मदा किनारे मिला 3 दिन पुराना शव, इलाके में फैली सनसनी

नर्मदा किनारे मिला 3 दिन पुराना शव, इलाके में फैली सनसनी

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। नदी में लाश तैरती देख मछुआरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव करीब 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है और काफी गल चुका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

सबरीमाला सोना चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य पुजारी गिरफ्तार

सबरीमाला सोना चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य पुजारी गिरफ्तार

केरल के मशहूर सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। विशेष जांच दल ने मंदिर के मुख्य पुजारी कंदरारू राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि चोरी के मुख्य आरोपियों के साथ उनके करीबी संबंध थे। इस मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है।

यूपी में ठंड का सितम, 12वीं तक के स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद

यूपी में ठंड का सितम, 12वीं तक के स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। मुजफ्फरनगर के डीएम के निर्देश पर अब कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक चेतावनी दी है।

नशे की हालत में क्लास लेने पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पंचनामा दर्ज कराया

नशे की हालत में क्लास लेने पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पंचनामा दर्ज कराया

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डोंगरचिचली स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर क्लास लेने पहुंच गया। उसकी हालत देख मासूम बच्चे इतने डर गए कि वे क्लास छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद शिक्षक ने उन्हें धमकाते हुए उनका पीछा भी किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक का वीडियो बनाया और पंचनामा दर्ज कराया है।

News Source: IBC24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें