📱Download Our App
हरियाणा : बस और कार की टक्कर में 4 की भयानक मौत

हरियाणा : बस और कार की टक्कर में 4 की भयानक मौत

पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। होशियारपुर-दसूहा रोड पर बस और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों खविंदर सिंह ( 45 ), सुशील कुमार ( 46 ), ब्रिज कुमार ( 38 ), अरुण कुमार ( 45 ) की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हिमाचल के रहने वाले ये लोग अपने साथी को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।

News Source: जागरण
डोनाल्ड ट्रंप का अगला निशाना ग्रीनलैंड, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप का अगला निशाना ग्रीनलैंड, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करवाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। अब उनकी नजर खनिज संपदा से भरपूर ग्रीनलैंड पर है। ट्रंप इसे पहले भी खरीदना चाहते थे, लेकिन डेनमार्क ने मना कर दिया। दरअसल ग्रीनलैंड में अरबों टन रेअर अर्थ खनिज, लीथियम, ग्रेफाइट और कच्चे तेल का विशाल भंडार छिपा है, जिस पर कब्जा करने के लिए अमेरिका तैयार है।

News Source: जागरण
ईरान में बढ़ता जन आक्रोश, तेहरान में हुईं 217 मौतें

ईरान में बढ़ता जन आक्रोश, तेहरान में हुईं 217 मौतें

ईरान में आर्थिक तंगी और पाबंदियों के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब पूरे देश में फैल गया है। प्रदर्शनकारी इस्लामी शासन को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिसे दबाने के लिए सुरक्षाबल कथित तौर पर सीधी गोलीबारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक तेहरान के अस्पतालों में 217 शव पहुंचे हैं, जिनमें ज्यादातर युवा हैं। सरकार ने इंटरनेट बंद कर सख्त चेतावनी दी है।

News Source: आज तक
खरगोन, खंडवा और बड़वानी में भूकंप का ख़तरा ज़्यादा- रिपोर्ट्स

खरगोन, खंडवा और बड़वानी में भूकंप का ख़तरा ज़्यादा- रिपोर्ट्स

खरगोन, खंडवा और बड़वानी सहित कई जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में हैं। ये ज़िले जोन-2 और जोन-3 में आते है। नर्मदा सोन फॉल्ट लाइन के करीब होने के कारण यहाँ मध्यम तीव्रता के झटकों का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में भूकंपरोधी निर्माण तकनीक अपनाने की सलाह दी है ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खरगोन लोकल : दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल रेफर

खरगोन लोकल : दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल रेफर

बड़वाह-धामनोद रोड पर ग्राम नांद्रा में बाइक सवार युवक दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय युवकों ने एंबुलेंस से मंडलेश्वर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे शासकीय स्कूल के पास एक घर की दीवार से तेज गति में बाइक (एमपी09क्यूआर-2061) सवार विकास (30) जा टकराया। युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। d

खंडवा : छेड़छाड़ मामले में एक की मौत, गावं में पुलिस फ़ोर्स तैनात

खंडवा : छेड़छाड़ मामले में एक की मौत, गावं में पुलिस फ़ोर्स तैनात

जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में छेड़छाड़ के विवाद में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, 7 जनवरी को 16 वर्षीय नाबालिग ने गांव के ही जगदीश और संतोष पर छेड़छाड़ और जबरन मोबाइल देकर बात करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेकिंग : भगत सिंह नगर में लगी भीषण आग, 3 की मौत

ब्रेकिंग : भगत सिंह नगर में लगी भीषण आग, 3 की मौत

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में शनिवार, 10 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

News Source: जागरण
ट्रम्प की 500% टैरिफ की धमकी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

ट्रम्प की 500% टैरिफ की धमकी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

ट्रम्प की 500% टैरिफ की धमकी पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया की भारत अपनी रणनीति 1.4 अरब लोगों को किफायती दर पर ऊर्जा उपलब्ध कराने के आधार पर तय करता है । भारत अमेरिका के इस प्रस्तावित बिल से पूरी तरह वाकिफ है और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों पर करीब से नजर रख रहा है।

US BREAKING : ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

US BREAKING : ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

ईरान में भड़कते जनआंदोलन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को खुली चेतावनी दी है । ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई तो अमेरिका सीधे तौर पर हस्तक्षेप करेगा और ऐसी जगह हमला करेगा, जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा । उन्होंने साफ किया कि अमेरिका हालात पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है ।

News Source: आज तक
सीहोर : मजबूर पिता ने सड़क पर ही किया नवजात का अंतिम संस्कार

सीहोर : मजबूर पिता ने सड़क पर ही किया नवजात का अंतिम संस्कार

सीहोर जिले में एक पिता द्वारा सड़क पर ही अपनी नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संतोष जाट नाम के व्यक्ति ने पहले धरना दिया, और फिर अस्पताल प्रबंधन से नाराज होकर इछावर मार्ग पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें