📱Download Our App
BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग दुनिया को छोड़कर जा चुके है, 43 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज 11 जनवरी को दिल्ली में अपने घर पर मृत पाए गए। शुरूआती जांच से पता चला है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, हलाकि अभी आधिकारिक मेडिकल कन्फर्मेशन बाक़ी है।

बैतूल ब्रेकिंग : भगवा झंडे जलाने का विवाद, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल ब्रेकिंग : भगवा झंडे जलाने का विवाद, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल के थाना गंज क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन के दौरान लगाए गए भगवा झंडे उतारकर जलाने के मामले में पुलिस ने लोहिया वार्ड निवासी तौफिक खान (23 वर्ष) और मुशरफ खान (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश दिया है।

MP के इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर अलर्ट

MP के इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों ( ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना ) के लिए 3 दिवसीय शीतलहर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार अगले 3 दिनो तक इन ज़िलों में कड़ाके की ठंड रहेगी। ऐसे में विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

BHOPAL BREAKING : अरेरा कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी

BHOPAL BREAKING : अरेरा कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी

अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह तनाव में था। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिट्टू साहू (19), पिता संजय साहू, निवासी अरेरा कॉलोनी ई-6 के रूप में हुई है। करीब 15 दिन बिट्टू साहू का ब्रेकअप हुआ था।

कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत की चर्चा के बीच असली रहमान डकैत सूरत में पकड़ा गया है और आज भोपाल लाएंगे । भोपाल के कुख्यात राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत को सूरत क्राइम ब्रांच ने किसी बड़ी वारदात से पहले अरेस्ट किया । छह राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में थी । उसका नेटवर्क 14 राज्यों में है ।

BREAKING : इंदौर में MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश

BREAKING : इंदौर में MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश

इंदौर क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर मोहम्मद लियाकत खान (45) को पकड़ा है। आरोपी के पास से लाखों रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर के युवाओं को नशा सप्लाई करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क और ड्रग्स के स्रोत के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है।

MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायलों की पहचान मेघा, उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई।

ऐसे हुआ था बाला बच्चन की बेटी का एक्सीडेंट, CCTV आया सामने

ऐसे हुआ था बाला बच्चन की बेटी का एक्सीडेंट, CCTV आया सामने

इंदौर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत 3 दोस्तों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कार की रफ्तार 130-140 किमी/घंटा दिख रही है। कार प्रेरणा का दोस्त मन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिछली सीट पर बैठी प्रेरणा सीधे बोनट पा आ गायी।

बीजेपी नेता के घर के बाहर मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी पुलिस

बीजेपी नेता के घर के बाहर मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे के सरकारी सुवर्णगड बंगले के बाहर आज सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। सुचना मिलते ही तुरंत ही जांच एजेंसियां पहुंच चुकी है और जिसे व्यक्ति ने बैग रखा है उसकी जांच शुरू कर दी है। अभी न ही युवक के बारे में पता चला है ना ही बेग रखने की वजह पता चल पाई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने मांगी माफ़ी, 3500 पोस्ट और 600 अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने मांगी माफ़ी, 3500 पोस्ट और 600 अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने अपनी गलती मान ली है। उनके AI टूल ‘Grok’ से अश्लील कंटेंट फैलने पर भारत सरकार ने चेतावनी दी थी। जिसके जवाब में X ने 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट कर दिए है और 3,500 पोस्ट हटा दी हैं। कंपनी ने भरोसा दिया है कि वह अब भारतीय कानूनों का पालन करेगी और अश्लील फोटो पर रोक लगाएगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें