
मुजफ्फरपुर: पत्नी के तानों से तंग पति रेलवे ट्रैक पर लेटा
मुजफ्फरपुर में बेरोजगारी और पत्नी के तानों से परेशान एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान देने की कोशिश की। आत्मघाती कदम से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल भी किया। गनीमत रही कि राहगीरों ने वक्त रहते उसे देख लिया और पटरी से हटाकर उसकी जान बचा ली।







