📱Download Our App
ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

अब ऑनलाइन सामान मंगवाने पर आपको 10 मिनट वाली सुपरफास्ट डिलीवरी नहीं मिलेगी। सरकार ने क्विक कॉमर्स कंपनियों ( जैसे Zomato, Blinkit, Zepto ) की 10 मिनट डिलीवरी स्कीम पर लगाम लगाने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि डिलीवरी पार्टनर्स पर समय का दबाव उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है। अब कंपनियों को डिलीवरी के लिए व्यावहारिक समय सीमा तय करनी होगी।

सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़

सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़

सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़  सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़ सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर कलेक्टर का कड़ा आदेश, चाइनीज मांझा बेचा तो जाना होगा जेल

इंदौर कलेक्टर का कड़ा आदेश, चाइनीज मांझा बेचा तो जाना होगा जेल

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया है कि यदि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है या कोई गंभीर घायल होता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल जुर्माना नहीं, बल्कि अब सीधे जेल की कार्रवाई होगी।

सिक्किन चेक फ्रेश न्यूज़

MP BREAKING : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह अपनी राज्यसभा सीट खाली कर रहे हैं । अप्रैल में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उन्होंने तीसरी बार उच्च सदन में जाने से इनकार कर दिया है । अब वे मध्य प्रदेश राजनीति और संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे ।

News Source: आज तक
RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के 2 मैच

RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के 2 मैच

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि रायपुर को आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी मिली है। सबसे खास बात यह है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक RCB रायपुर के मैदान पर अपना मुकाबला खेलेगी। इस घोषणा के बाद प्रदेश के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। राज्य सरकार ने BCCI के साथ मिलकर मैच की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

पटना के भगत सिंह चौक पर मामूली विवाद में अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है।

खंडवा : कलेक्टर से शिकायत पर वार्डन कर रही टॉर्चर, पेपर में छपवाई ग़लत जानकारी

खंडवा : कलेक्टर से शिकायत पर वार्डन कर रही टॉर्चर, पेपर में छपवाई ग़लत जानकारी

खंडवा के सीनियर महाविद्यालय जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा खाने में इल्ली की कलेक्टर से शिकायत करने के बाद आज एक बार फिर छात्राओं ने वार्डन पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना की कलेक्टर से शिकायत करने के बाद वार्डन टॉर्चर कर रही है। और न्यूज़ में छात्राओं के ख़िलाफ़ ग़लत जानकारी छपवाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बस ने स्कूल टेम्पो को मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बस ने स्कूल टेम्पो को मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल

इंदौर – इच्छापुर हाईवे पर शनि मंदिर के सामने एक निजी कम्पनी की तेज रफ़्तार बस ने ग्रीन डिविज़न स्कूल से लौट रहे बच्चों के टेम्पो को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 स्कूली छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मोटक्का पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनो से सनावद के प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया। पुलिस हादसे की जाँच कर रही है।

भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

शाहजहाँपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त किसी काम से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

संक्रांति से पहले एक्शन मोड में भोपाल पुलिस

संक्रांति से पहले एक्शन मोड में भोपाल पुलिस

भोपाल में मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तलैया थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा बेचने के आरोप में शहर के पहले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में जानलेवा मांझा बरामद हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी दुकानदार चोरी-छिपे यह मांझा बेचेगा, उसके खिलाफ जिला बदर जैसी धाराएं लगाई जाएगी।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें