📱Download Our App
सुबह-सुबह दर्दनाक ट्रैन हादसा, 22 लोगों की मौत

सुबह-सुबह दर्दनाक ट्रैन हादसा, 22 लोगों की मौत

थाईलैंड में आज बुधवार सुबह उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक ट्रेन पर कंस्ट्रक्शन क्रेन गिर गई, जिससे की ट्रैन पटरी से उतर गई और उसमे आग लग गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए है। फ़िलहाल बचाव टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पंहुचा रही है।

News Source: न्यूज़ 24
बस में लगी भीषण आग, देवदूत बनकर आया ट्रक ड्राइवर

बस में लगी भीषण आग, देवदूत बनकर आया ट्रक ड्राइवर

इंदौर से रीवा जा रही एक बस रायसेन के पास हादसे का शिकार होते-होते बची। चलती बस के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई थी, जिससे करीब 50 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर की नजर लपटों पर पड़ी। उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को बस के आगे अड़ाकर उसे जबरन रुकवाया और सबको अलर्ट किया।

भाजपा नेता के बंगले में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

भाजपा नेता के बंगले में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह ( 14 जनवरी 2026 ) आग लग गई। यह घटना उनके 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित निवास पर हुई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

News Source: पत्रिका
महाकाल से ओंकारेश्वर तक भक्ति की धूम, खरगोन में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

महाकाल से ओंकारेश्वर तक भक्ति की धूम, खरगोन में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

मकर संक्रांति के मौके पर मालवा-निमाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ा है। उज्जैन में बाबा महाकाल का तिल-उबटन से विशेष अभिषेक होगा, तो वहीं ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के साथ तिल-गुड़ का भोग लगाया जाएगा। इस बार खरगोन का नवग्रह मंदिर एक बड़ा धार्मिक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जहाँ 151 पंडित मिलकर 51,000 सत्यनारायण कथाओं का पाठ करेंगे।

पानी की किल्लत पर भारी हंगामा, कार छोड़ पैदल भागे कमिश्नर

पानी की किल्लत पर भारी हंगामा, कार छोड़ पैदल भागे कमिश्नर

रतलाम में पानी की किल्लत और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 38 और 39 के निवासियों ने खाली बर्तन लेकर सड़क जाम कर दी और जमकर नारेबाजी की। जब नगर निगम कमिश्नर वहां से गुजरे, तो गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख कमिश्नर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर पैदल ही वहां से निकल गए।

35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के गांधी नगर इलाके में मंगलवार शाम 35 वर्षीय अर्जुन, पुत्र रामरतन मकवाना ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता उस समय लगा जब शाम को उसकी पत्नी और बच्चे खेत से घर लौटे। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किसान ने आत्महत्या किस वजह से की।

ईरान भारत के लिए कितना मायने रखता है?

ईरान भारत के लिए कितना मायने रखता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। हालांकि, भारतीय सरकारी सूत्रों के अनुसार, इसका भारत पर न्यूनतम असर होगा क्योंकि ईरान भारत के टॉप 50 व्यापारिक भागीदारों में शामिल नहीं है । पिछले साल दोनों देशों का व्यापार भारत के कुल व्यापार का मात्र 0.15% ही था।

News Source: नवभारत
मकर संक्रांति पर 23 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

मकर संक्रांति पर 23 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

वैसे तो मकर संक्रांति हर साल आती है। लेकिन इस साल 2026 में शटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का दुर्लभ संयोग 23 वर्षों बाद बना है। इस विशेष योग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला । मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और तिल का दान करने से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

News Source: जागरण
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डाला

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डाला

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी (लेवल 3) में डालते हुए छात्र वीजा नियम सख्त कर दिए हैं। । नेपाल, बांग्लादेश और भूटान समेत भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डालते हुए AUS सरकार ने कहा है कि दस्तावेजों से जुड़ी इन सख्ती का मकसद वीजा सिस्टम में बढ़ रही गड़बड़ियों को रोकना है। PAK पहले से इस हाई रिस्क कैटेगरी में है।

BREAKING : प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग

BREAKING : प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग

प्रयागराज माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई है। इस घटना में 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में कल्पवास कर रहे लोग जान बचाकर भागे। ये शिविर सेक्टर 5 में है। 5 Km दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिख रहा है। पुलिस और संतों ने बचाव कार्य शुरू किया है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें