📱Download Our App
मुंबई और एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

मुंबई और एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। रतलाम और मुंबई पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 20 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम MD ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड फरार होने में कामयाब रहा।

News Source: IBC24
यूपी के सभी 75 जिलों में 15 जनवरी को छुट्टी

यूपी के सभी 75 जिलों में 15 जनवरी को छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर छुट्टियों की सूची में बदलाव किया है। अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय ज्योतिषीय गणना और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस वर्ष मकर संक्रांति का मुख्य पर्व और खिचड़ी दान 15 जनवरी को ही मनाया जा रहा है।

News Source: पत्रिका
सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगा ‘CM प्रगति पोर्टल’

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगा ‘CM प्रगति पोर्टल’

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य की विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए ‘CM प्रगति पोर्टल’ लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री के ‘प्रगति पोर्टल’ की तर्ज पर काम करेगा, जिससे परियोजनाओं की निगरानी और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में राज्य के 7.85 लाख करोड़ रुपये के 209 प्रोजेक्ट्स पीएम पोर्टल पर दर्ज हैं।

400 करोड़ के पुराने नोटों से भरा कंटेनर लूटा, इलाके में मची सनसनी

400 करोड़ के पुराने नोटों से भरा कंटेनर लूटा, इलाके में मची सनसनी

नासिक में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बदमाशों ने 400 करोड़ रुपये के पुराने नोटों से भरे कंटेनर को लूट लिया। यह घटना उस समय हुई जब राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। जानकारी के अनुसार, इन पुराने नोटों को नष्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भागीरथपुरा हादसे के बाद जागा निगम, IIT इंदौर को भेजा जांच का प्रस्ताव

भागीरथपुरा हादसे के बाद जागा निगम, IIT इंदौर को भेजा जांच का प्रस्ताव

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 23 लोगों की मौत के बाद नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। शहर भर में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर निगम ने IIT इंदौर को वाटर ऑडिट का प्रस्ताव भेजा है। यदि संस्थान सहमति देता है, तो दोनों के बीच एमओयू साइन होगा। इसके तहत टीम रैंडम सैंपलिंग कर पानी की शुद्धता की रिपोर्ट देगी।

मामूली कहासुनी के बाद पथराव और चक्काजाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामूली कहासुनी के बाद पथराव और चक्काजाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

खरगोन जिले के कसरावद में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। एक हिंदू युवक का पैर गलती से मुस्लिम युवती के पैर पर पड़ गया, जिसके बाद तीन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज से आक्रोशित भीड़ ने देर रात तक प्रदर्शन जारी रखा।

प्रयागराज में तालाब में डूबकर दो सगे भाइयों समेत 4 लड़कों की मौत

प्रयागराज में तालाब में डूबकर दो सगे भाइयों समेत 4 लड़कों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहाँ पुरामुफ्ती इलाके में तालाब में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। मंगलवार शाम खेल-खेल में तालाब में नहाने उतरे चारों बच्चे गहरे पानी में समा गए। बुधवार सुबह उनके शव तालाब में उतराते हुए मिले, जिससे गांव में मातम छा गया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लश्कर कमांडर की नफरती स्पीच, हिंदुओं को बनाया निशाना

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लश्कर कमांडर की नफरती स्पीच, हिंदुओं को बनाया निशाना

लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने पीओके ( POJK ) के टाटरीनोट में हिंदुओं और भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि कश्मीर भीख मांगने से नहीं, बल्कि हिंदुओं की गर्दनें काटने से मिलेगा। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मची बौखलाहट के बीच आतंकी संगठन युवाओं को उकसाने के लिए ऐसे नफरती भाषण दे रहे हैं।

MP : 15 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

MP : 15 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर जारी है। ग्वालियर-चंबल अंचल में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है, जहाँ करौंदी में न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री तक गिर गया है। कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है।

इंदौर ब्रेकिंग : चाइनीज मांजे से युवक का गला कटा, बाइक से जाते समय हुआ हादसा

इंदौर ब्रेकिंग : चाइनीज मांजे से युवक का गला कटा, बाइक से जाते समय हुआ हादसा

इंदौर के तीन इमली इलाके में अभी-अभी बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। अभी युवक का नाम सामने नहीं आया है । पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें