📱Download Our App
चीन की अवैध घुसपैठ पर भड़के एलजी कविंदर गुप्ता

चीन की अवैध घुसपैठ पर भड़के एलजी कविंदर गुप्ता

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने चीन और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यह 1962 का भारत नहीं है। शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का विरोध करते हुए उन्होंने इसे भारतीय क्षेत्र बताया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण जल्द टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा और पीओके समेत पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा।

ग्वालियर जिले में अब हुईं 9 तहसीलें, पूजा यादव बनीं पहली महिला तहसीलदार

ग्वालियर जिले में अब हुईं 9 तहसीलें, पूजा यादव बनीं पहली महिला तहसीलदार

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर जिले के पिछोर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूजा यादव को पिछोर की पहली तहसीलदार नियुक्त किया गया है। 1965 के बाद यह पहली बार है जब पिछोर को दोबारा तहसील का दर्जा मिला है, जिससे अब स्थानीय निवासियों को राजस्व कार्यों के लिए डबरा नहीं जाना पड़ेगा।

News Source: पत्रिका
जादू-टोने के नाम पर 14 साल की बच्ची से हैवानियत, कोर्ट ने भेजा जेल

जादू-टोने के नाम पर 14 साल की बच्ची से हैवानियत, कोर्ट ने भेजा जेल

भोपाल में हबीबगंज पुलिस क्षेत्र के एक तांत्रिक निहाल बेग को 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में उम्रकैद की सजा मिली है। आरोपी ने परिवार को संकट का डर दिखाकर बच्ची का करीब डेढ़ साल तक शोषण किया। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना लगाने के साथ पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया, जो अब नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाना चाहती है।

लाड़ली बहना योजना : 15 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रूपए

लाड़ली बहना योजना : 15 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रूपए

मध्य प्रदेश सरकार की और से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की 32वीं क़िस्त की राशि 15 जनवरी को मिलने वाली है। सीएम मोहन यादव कल नर्मदापुरम के बाबई माखन नगर से प्रदेश की बहनों के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। पहले महिलाओ को ₹1,250 मिलते थे लेकिन अब इसे बढाकर 1500 कर दिया है।

News Source: नवभारत
पतंग की डोर से कटा युवक का गला, मौके पर मौत

पतंग की डोर से कटा युवक का गला, मौके पर मौत

कर्नाटक के बीदर में मकर संक्रांति के दिन बेटी को हॉस्टल से लेने जा रहे बाइक सवार संजय कुमार (49) के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। मांझे से गला बुरी तरह काट गया, साथ ही ज्यादा खून बहने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ईरान में बिगड़ते हालात, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी

ईरान में बिगड़ते हालात, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी

ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और अस्थिरता को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को ईरान की यात्रा टालने और वहां रह रहे भारतीयों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने या स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों में यह दूसरी चेतावनी है।

बदनामी के डर से पिता ने की बेटी की हत्या, खेत में मिला शव

बदनामी के डर से पिता ने की बेटी की हत्या, खेत में मिला शव

भिंड के खिरिया थापक में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक महीने पहले मृतिका निधि की शादी हुई थी, लेकिन वह ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के पास चली गई। बदनामी के डर से पिता उसे खेत में ले गए और कट्टे से सीने में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

लव मैरिज से नाराज पिता बना हैवान, अपनी ही बेटी को गोलियों से भूना

लव मैरिज से नाराज पिता बना हैवान, अपनी ही बेटी को गोलियों से भूना

भिंड में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिससे पिता लंबे समय से आक्रोशित था। विवाद बढ़ने पर पिता ने आपा खो दिया और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ED का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप

ED का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप

कलकत्ता हाई कोर्ट में 14 जनवरी 2026 को ED बनाम I-PAC मामले में अहम सुनवाई हुई। ईडी ने सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया कि उन्होंने आई-पैक दफ्तर में छापेमारी के दौरान दखल दिया और जरूरी डिजिटल डेटा व दस्तावेज अपने साथ ले गईं। ईडी ने साफ कहा कि उनके पास कोई डेटा नहीं है, इसलिए उसे सुरक्षित रखने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, टीएमसी ने इसे चुनावी रणनीति बताया।

कुख्यात ईरानी गैंग का सदस्य रूपेश आहिर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

कुख्यात ईरानी गैंग का सदस्य रूपेश आहिर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस ने कुख्यात ईरानी गैंग के सक्रिय सदस्य रूपेश आहिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 8.50 लाख रुपये आंकी गई है। इस गिरफ्तारी से भोपाल, विदिशा और सागर में हुई वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें