
आयुष्मान कार्ड का बड़ा फर्जीवाड़ा, लोगों को मरीज बताकर हड़पे करोड़ों रुपये
जबलपुर में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहाँ निजी अस्पतालों और दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो डिंडोरी जैसे ग्रामीण इलाकों से स्वस्थ लोगों को बहला-फुसलाकर जबलपुर लाता है। इन स्वस्थ लोगों को मरीज बताकर उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जी इलाज के दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और सरकार से लाखों रुपये की राशि हड़प ली जाती है।







