📱Download Our App
सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत में मकर संक्रांति का जश्न मातम में बदल गया। जिलानी ब्रिज पर बाइक सवार परिवार के गले में मांझा फंसने से पिता-बेटी 70 फीट नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अलथान में एक अन्य युवक की जान चली गई। घातक मांझे ने शहर में भारी अफरा-तफरी पैदा कर दी है।

न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया कंटेनर

न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया कंटेनर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय ( IG I) हवाई अड्डे पर गुरुवार ( 15 जनवरी 2026 ) को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली A350 फ्लाइट लैंडिंग के बाद रनवे पर टैक्सी करते समय एक ग्राउंड कंटेनर से टकरा गई। इस घटना में विमान के दाहिने इंजन को नुकसान पहुँचा है, हालांकि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

सभी देशों के दबाव में झुका X, Grok के लिए जारी किए नए सेफ्टी फीचर्स

सभी देशों के दबाव में झुका X, Grok के लिए जारी किए नए सेफ्टी फीचर्स

एक्स ( X ) ने पुष्टि की है कि उसका एआई चैटबॉट ग्रोक ( Gro k) अब असली लोगों की तस्वीरों को बिकनी या छोटे कपड़ों में बदलने के लिए एडिट नहीं करेगा। यह प्रतिबंध प्रीमियम ग्राहकों सहित सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगा। भारत सरकार के कड़े रुख और मलेशिया-इंडोनेशिया जैसे देशों में लगे प्रतिबंध के बाद, एक्स ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह कदम उठाया है।

नालों के ‘जहरीले’ पानी से उगाई जा रही सब्जियां, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नालों के ‘जहरीले’ पानी से उगाई जा रही सब्जियां, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जबलपुर हाईकोर्ट में पेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के ओमती, मोती और खूनी नालों के पानी में बैक्टीरिया का स्तर मानक सीमा से बहुत अधिक है। इस अनुपचारित सीवर जल से उगाई जा रही सब्जियां कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। हाईकोर्ट की युगलपीठ ने सरकार को प्रदूषण बोर्ड के सुझावों पर तुरंत अमल करने और अगली सुनवाई 2 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है।

धार : BJP विधायक को धमकाने वाले दंपती फरार

धार : BJP विधायक को धमकाने वाले दंपती फरार

धार के धरमपुरी विधायक कालुसिंह राठौड़ से 2 करोड़ रुपये की मांग करने वाले दंपती, दीपिका और कासिम, पर पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। विधायक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के बाद अब महिला पर अपने ही परिवार को डराने, मारपीट करने और 1 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।

जमीनी विवाद में चलीं गोलियां, भाई को लगी गोली, दो घायल

जमीनी विवाद में चलीं गोलियां, भाई को लगी गोली, दो घायल

पन्ना जिले के कृष्णगढ़ में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार में फायरिंग हो गई। सबीना अख्तर और उनके देवर अफजल खान के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को बहस के दौरान अफजल ने सबीना के भाई मोहम्मद रईस पर गोली चला दी। रईस को गोली लगने और अफजल को सिर में चोट आने के कारण दोनों को जबलपुर रेफर किया गया है।

News Source: जागरण
सकोर में दुखद घटना, तालाब में डूबी 9 साल की बच्ची

सकोर में दुखद घटना, तालाब में डूबी 9 साल की बच्ची

दमोह के सकोर गांव में आज दोपहर एक 9 वर्षीय बच्ची तालाब के पास खेल रही थी। तभी अचनाक वह गायब हो गयी, परिजनों के ढूंढ़ने पर वह तालाब के पानी में मिट्टी में फंसी हुई मिली। बाहर निकलकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान माया, पिता मूलचंद पटेल, के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते गर्म सांभर के बर्तन में समाई बच्ची, इलाज के दौरान मौत

खेलते-खेलते गर्म सांभर के बर्तन में समाई बच्ची, इलाज के दौरान मौत

तेलंगाना के खम्मम जिले में 3 साल की बच्ची रम्यश्री की गर्म सांभर के बर्तन में गिरने से मौत हो गई। हादसा 18 दिसंबर को उस समय हुआ जब घर में आयोजित भोज के दौरान वह सीढ़ियों के पास खेल रही थी और संतुलन बिगड़ने से उबलते सांभर में गिर गई। हैदराबाद के अस्पताल में एक महीने तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

ईरान पर जंग का खतरा, ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिकी बेड़े रवाना

ईरान पर जंग का खतरा, ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिकी बेड़े रवाना

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी नौसेना की हलचल बढ़ गई है, जिसके जवाब में ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। प्रदर्शनों में हजारों लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। हालांकि, ईरान ने फांसी की सजा टालने का संकेत दिया है, जिसे अमेरिका ने एक सकारात्मक कदम बताया है।

News Source: आज तक
पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची बनी चाइनीज मांझे का शिकार

पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची बनी चाइनीज मांझे का शिकार

छिंदवाड़ा के लिंगा निवासी सोनू दाढ़े की 4 वर्षीय बेटी ध्रुवी बाइक पर घूमते समय चाइनीज मांझे का शिकार हो गई। मांझे से बच्ची की आहार नली बुरी तरह कट गई है। गंभीर हालत में उसे नागपुर के वेदांता अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसकी सर्जरी चल रही है। पुलिस की ड्रोन निगरानी और प्रतिबंध के बावजूद शहर में इस जानलेवा मांझे का उपयोग जारी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें