
गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
पटना के मुन्ना चौक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट ( NEET ) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद राजधानी में भारी तनाव व्याप्त है। छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी। परिजनों ने हॉस्टल मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे फिलहाल ड्रग ओवरडोज या आत्महत्या का मामला बता रही है।






