📱Download Our App
ट्रंप की चेतावनी का असर, ईरान ने रोकी 800 फांसी

ट्रंप की चेतावनी का असर, ईरान ने रोकी 800 फांसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद ईरान बैकफुट पर आ गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ईरान ने 800 लोगों की फांसी की सजा रोक दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार जारी रहा तो इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस तनाव के बीच अमेरिका ने कतर से सैनिक हटाए हैं और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’, ड्रग्स के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’, ड्रग्स के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तीन नाबालिगों को ड्रग्स तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया है। इनके पास से अफीम, ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने अमलीडीह इलाके में घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, जानिए अपने जिले का हाल

घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, जानिए अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहडोल जिला 4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि प्रदेश का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री तक गिर गया है। घने कोहरे के कारण ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों में सड़क व रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा बरकरार रहने की चेतावनी दी है।

ईरान मामले में रूस ने अमेरिका को घेरा

ईरान मामले में रूस ने अमेरिका को घेरा

रूस ने ईरान के आंतरिक मामलों में बाहरी दखल और बल प्रयोग की अमेरिकी धमकियों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका ‘रंग क्रांति’ के जरिए ईरान की सत्ता पलटने और प्रदर्शनकारियों को उकसाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिमी प्रतिबंधों से जनता को परेशान करना और सैन्य हमले की धमकी देना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।

मुरैना में भीषण सड़क हादसा: 22 बच्चों की जान बचाने के लिए ड्राइवर ने दे दी अपनी जान

मुरैना में भीषण सड़क हादसा: 22 बच्चों की जान बचाने के लिए ड्राइवर ने दे दी अपनी जान

मुरैना के नीवरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। वैन चालक सरनाम सिकरवार ने बच्चों को बचाने के लिए सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे उतार दिया, जिससे 22 बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन गंभीर चोट के कारण ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
MP में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 53 अवैध हथियार

MP में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 53 अवैध हथियार

मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले 15 दिनों के भीतर अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर पुलिस ने 53 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें जब्त की हैं। मुरैना में भी पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है।

होटल में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस ने होटल में महिला जायरीन से बलात्कार के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिए थे और दो साल तक ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News Source: पत्रिका
Ladli Behna Yojana : आज जारी होगी 32वीं क़िस्त, ऐसे करे चेक

Ladli Behna Yojana : आज जारी होगी 32वीं क़िस्त, ऐसे करे चेक

मध्य प्रदेश सरकार की और से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की 32वीं क़िस्त के 1500 रूपए आज जारी किये जाएंगे। सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम के माखन नगर से 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में दोपहर 1.30 बजे के बाद राशि ट्रांसफर करेंगे। कोई भी पात्र महिला पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर पैसा चेक कर पैसा सकती है।

News Source: नवभारत
कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर के चकेरी में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल के बाहर जान दे दी। ढाई साल पहले लव मैरिज करने वाला विक्रम पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। आहत होकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने 15 जनवरी 2026 को बुराड़ी इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपक के पैर में गोली लगी, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट ने एक कांस्टेबल की जान बचाई। ये आरोपी पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई हालिया फायरिंग व रंगदारी की घटनाओं में शामिल थे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें