📱Download Our App
दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने जारी किया वीडियो

दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने जारी किया वीडियो

अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी दुबई में फसें है । संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हालातो की जानकारी दी है । शुक्ला ने बताया है कि दुबई में बमों से हमले हो रहे हैं और उन सभी की जान को खतरा है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मदद मांगी है । देखें वीडियो

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, घुसे प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, घुसे प्रदर्शनकारी

अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान में उग्र आंदोलन भड़क उठा । उग्र प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। हमले में दूतवास के बाहर तोड़फोड़ की और आगजनी की और अमेरिका विरोधी नारे लगाए है । स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की है ।

खामेनेई की मौत के बाद हुआ ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

खामेनेई की मौत के बाद हुआ ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई है । इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है । सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में हुए अमरीकी हमले के दौरान अली खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाया गया । उसी हमले में 86 साल के खामेनेई की जान चली गई ।

News Source: आज तक
BREAKING : अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

BREAKING : अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

दिल्ली के कथित आबकारी (शराब) नीति घोटाले के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुना दिया है । कोर्ट ने आबकारी मामले में फैसला करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है । कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ तौर पर कहा कि पूरे मामले में कोई साजिश नहीं थी ।

News Source: आज तक
मेक्सिको हिंसा के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

मेक्सिको हिंसा के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है । रविवार (22 फरवरी 2026) को मेक्सिको सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है । साथ ही किसी भी सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।

इंदौर शहर में बना 66वां ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर शहर में बना 66वां ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर शहर में फिर बुधवार को ग्रीन कारिडोर बना। मानवता की मिसाल पेश करते यह 66वां ग्रीन कारिडोर है। 49 वर्षीय विजय जायसवाल के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला। खरगोन की गोविंद शिंदे कॉलोनी निवासी विजय जायसवाल को सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित किया गया था । विशेष ज्यूपिटर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल को विमान से मरेंगो सिम्स अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया ।

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका – सूत्र

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका – सूत्र

अमेरिकी न्यूज एजेंसी Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका सैन्य कार्रवाई करता है तो वह छोटी या प्रतीकात्मक कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा ऑपरेशन होगा। एक व्हाइट हाउस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90% तक है। अमेरिका का निशाना ईरान का परमाणु और मिसाइल ढांचा हो सकता है ।

द फैमिली मैन सीजन 3 एक्ट्रेस का हुआ निधन,  कैंसर से हारी जिंदगी

द फैमिली मैन सीजन 3 एक्ट्रेस का हुआ निधन, कैंसर से हारी जिंदगी

दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। प्रवीणा ने मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के आगामी सीजन 3 और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

घर की छत पर हिस्ट्रीशीटर बना रहा था बम, हो गया ब्लास्ट, 2 की मौत

घर की छत पर हिस्ट्रीशीटर बना रहा था बम, हो गया ब्लास्ट, 2 की मौत

छत पर हुए धमाके का का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से शहनवाज और उसकी मां की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। शहनवाज एक कुख्यात अपराधी था और वह अपनी मां के साथ अवैध बम बनाने की कोशिश कर रहा है। NIA ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें