📱Download Our App
उज्जैन में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

उज्जैन में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर चाकू से हमला कर ₹5000  रुपये लेकर फरार हो गए हमले में गंभीर घायल शादाब को चरक भवन में भर्ती कराया गया है । शादाब के अनुसार 15 दिन पहले कुछ युवक घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी शादाब का उनसे विवाद हुआ था ।

इंदौर के बिहाड़िया के सरपंच पति संदीप यादव पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, वीडियो वायरल

इंदौर के बिहाड़िया के सरपंच पति संदीप यादव पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, वीडियो वायरल

इंदौर के बिचौली हप्सी के ग्राम बिहाड़िया के सरपंच पति संदीप यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं। उन पर आरोप है कि पत्नी के सरपंच बनने के बाद उन्होंने सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं को अवैध कब्जा दिलवाया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में संदीप यादव जिस जितेंद्र और जिस कॉलोनी को वैध कराने की कसम खा रहे हैं, कथित तौर पर उसकी शिकायत भी वे खुद ही कर रहे हैं।

दुबई से सुरक्षित भारत लौटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट

दुबई से सुरक्षित भारत लौटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट

ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद सुरक्षित बेंगलुरु लौट आई हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर बताया कि पिछला समय काफी अनिश्चितता भरा रहा। सिंधु ने मुश्किल घड़ी में मदद के लिए दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ और ग्राउंड टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि अब वे घर पर आराम और भविष्य की तैयारी पर ध्यान देंगी।

 

ईरान के ड्रोन अटैक के बाद सामने आई सऊदी की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी की सैटेलाइट तस्वीरें

ईरान के ड्रोन अटैक के बाद सामने आई सऊदी की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी की सैटेलाइट तस्वीरें

ईरान और इज़रायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच, सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको पर ईरानी ड्रोन्स द्वारा हमला किया गया है । 2 मार्च 2026 को जारी हुई ताजा सैटेलाइट तस्वीरों (Vantor और CNN द्वारा साझा) में इस हमले के बाद की भयावह स्थिति साफ देखी जा सकती है । देखें तस्वीरे

पाकिस्तान – इज़रायल को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान – इज़रायल को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान पर अमेरिकी-इज़रायली हमलों और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। ओवैसी ने कहा कि इज़रायल और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने पड़ोस में “अशांति और शरारत” फैलाने वाली ताकतें हैं। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान और इज़रायल दोनों असफल देश हैं ।

MP में खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

MP में खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल (कोतवाली क्षेत्र) में बीती रात भीषण हादसा हुआ। इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच युवक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे, जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

बिहाड़िया में अवैध कॉलोनी मामले में सामने आया धोखाधड़ी करने वालो का नाम

बिहाड़िया में अवैध कॉलोनी मामले में सामने आया धोखाधड़ी करने वालो का नाम

इंदौर के बिचौली हप्सी के ग्राम बिहाड़िया में 2 दिन पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर तोड़ी गई अवैध कॉलोनी के मामले में धोखाधड़ी करने वालो का नाम सामने आया है । खुलासा फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार सरपंच पल्लवी यादव ने बताया कि यह कोटवार की जमीन है। और इस पर कोटवार प्रकाश रडाल और सरपंच पल्लवी के देवर राकेश यादव ने इस शासकीय जमीन पर अवैध कॉलिनी थी । कलेक्टर के निर्देश पर 20 से अधिक अवैध मकानों को तोड़ गया ।

हाहाकार!!.. आज इतनी गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट

हाहाकार!!.. आज इतनी गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट

ईरान – इजराइल – अमेरिका के तनाव के बीच आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है । आज प्री-ओपन में सुबह 9.08 बजे सेंसेक्स 2775.14 अंक यानी 3.41% गिरावट के साथ 78,512.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 519.40 अंक यानी 2.06% गिरावट के साथ 24,659.25 अंक पर आ गया।

इंदौर में कार में चोरी मामले में बड़ा खुलासा, फरियादी की बहन भी थी शामिल

इंदौर में कार में चोरी मामले में बड़ा खुलासा, फरियादी की बहन भी थी शामिल

इंदौर के छोटा बांगड़दा निवासी विशाल की कार से हुई चोरी ( 24 फरवरी ) का खजराना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ध्रुव गौड़ (22) और बबूल राजपूत (18) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात की मास्टरमाइंड फरियादी की बहन दिव्यांशी ही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका-इजराइल ने ईरान में 1000 ठिकानों पर हमला किया, गिराए 2000 बम

अमेरिका-इजराइल ने ईरान में 1000 ठिकानों पर हमला किया, गिराए 2000 बम

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज तीसरा दिन है। अल-जजीरा के मुताबिक, इस दौरान ईरान के 1,000 ठिकानों पर हमला किया गया। इजराइली सेना के मुताबिक, जंग के पहले 30 घंटों में 2,000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं । इस दौरान फाइटर जेट्स ने 700 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। ईरान ने जवाब में इजराइल समेत 9 देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए ।

T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

T20 WC के सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत NRR के आधार पर 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए WI ने भारत को 196 रन का टारगेट दिया था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने जारी किया वीडियो

दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने जारी किया वीडियो

अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी दुबई में फसें है । संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हालातो की जानकारी दी है । शुक्ला ने बताया है कि दुबई में बमों से हमले हो रहे हैं और उन सभी की जान को खतरा है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मदद मांगी है । देखें वीडियो

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, घुसे प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, घुसे प्रदर्शनकारी

अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान में उग्र आंदोलन भड़क उठा । उग्र प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। हमले में दूतवास के बाहर तोड़फोड़ की और आगजनी की और अमेरिका विरोधी नारे लगाए है । स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की है ।

खामेनेई की मौत के बाद हुआ ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

खामेनेई की मौत के बाद हुआ ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई है । इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है । सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में हुए अमरीकी हमले के दौरान अली खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाया गया । उसी हमले में 86 साल के खामेनेई की जान चली गई ।

News Source: आज तक
News Flash : आज की बड़ी खबरे

News Flash : आज की बड़ी खबरे

  • अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
  • खामेनेई की मौत पर अरब देशों में शोक, तीन दिन के शोक का ऐलान
  • इजरायली हमले में खामेनेई की सलाहकार अली शामखानी की भी मौत
  • जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई
  • T20 WC : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल से हुआ बाहर
News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

BREAKING : अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

इंदौर में भतीजा निकला 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड

इंदौर में भतीजा निकला 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के डागर मोहल्ले में 7 फरवरी को बाणेश्वरी कुंड के पीछे हुई 60 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता भतीजे रोहित उर्फ गोलू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भतीजे ने अपने चाचा के घर की रेकी की थी और मौका पाकर दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पूरी नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं।

खरगोन में ढोल-ताशा वादक ने की आत्महत्या

खरगोन में ढोल-ताशा वादक ने की आत्महत्या

खरगोन के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक ढोल ताशा संचालक 32 वर्षीय अंकित उर्फ कुंदन पांजरे निवासी कालाखेत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लोन की किस्त चुकाने के लिए लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसके कारण अंकित ने यह कदम उठाया । यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई।

खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश

खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश

खरगोन में फाग महोत्सव के तहत रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार रात खाटू नरेश की वंदना की गई। इस अवसर पर 2 क्विंटल फूलों से बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। महोत्सव में 800 से अधिक भक्तों ने भाग लिया । यह आयोजन बस स्टैंड स्थित टीआईटी कॉम्प्लेक्स परिसर में हुआ, जो इत्र की खुशबू से महक उठा। रात 9:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत

बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जब नए छपे नोट ले जा रहा बोलिवियाई वायु सेना का एक लॉकहीड C-130 हर्क्यूलिस विमान खराब मौसम में रनवे से फिसलकर एक व्यस्त सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें